यूक्रेन ने राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या के लिए भेजे गए बर्बर चेचन बलों का सफाया किया

Chechen special forces (1)

चेचेन स्पेशल फाॅर्स (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | यूक्रेन ने रूस को एक बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) की हत्या के लिए रूस द्वारा भेजे गए बर्बर चेचन विशेष बलों की एक बड़ी टुकड़ी को कथित तौर पर मार गिराया है। डेली मेल ने यह जानकारी दी।

चेचेन का यह सशस्त्र समूह अपनी बर्बर हिंसा और मानवाधिकारों के हनन के लिए कुख्यात है और 56 टैंकों के उनके काफिले को कीव के उत्तर-पूर्व में होस्टोमेल (Hostomel) के पास युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेनी मिसाइल ने उड़ा दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि चेचेन बल के कितने सैनिक मारे गए है लेकिन उनकी संख्या सैकड़ों में हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेनी मिसाइल हमले में जिन लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट्स हैं उनमें चेचन जनरल मैगोमेद तुशेव भी थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार वह 141वीं मोटराइज्ड नेशनल गार्ड ब्रिगेड के कमांडर थे। यह चेचन राज्य प्रमुख रमजान कादिरोव का विशेष बल माना जाता है।

यूक्रेन मिसाइल हमले में चेचेन सैनिकों का मारा जाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर विजय प्राप्त करने की योजना पर एक मनोवैज्ञानिक आघात हैं। डेली मेल ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को पकड़ने या मारने के लिए इस समूह को भेजा था। वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि इससे यूक्रेन की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाने का जज्बा रखने वाले यूूक्रेनी लोगों के दिल में एक जोरदार भय व्याप्त हो जाएगा।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!