एक शख्स ने एनएसए अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश की, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Ajit Doval IANS

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश करने के बाद बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने एनएसए अजीत डोभाल के आवास में प्रवेश करने की कोशिश की, हालांकि, उसे सुरक्षा बलों ने रोक दिया।

पता चला कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति बेंगलुरु का रहने वाला है।

सूत्र ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!