NSA अजीत डोभाल के आवास में घुसा व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार : पुलिस

Ajit Doval IANS (1)

अजित डोभाल (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। पुलिस से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके दिमाग में एक चिप लगा दी गई है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है।

सूत्र ने कहा, “व्यक्ति ने एनएसए अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश की। हालांकि, उसे सुरक्षा बलों ने रोक दिया। उससे पूछताछ जारी है।”

इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!