आईपीएल नीलामी में किसी भी टीम द्वारा नहीं चुने जाने पर श्रीसंत ने ‘रुक जाना नहीं तू कही हार के..” गाते हुए वीडियो शेयर किया

Sreesanth (1)
The Hindi Post

तेज गेंदबाज श्रीसंत ने आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में किसी भी टीम द्वारा उनको नहीं चुने जाने पर किशोर कुमार का गाना ‘रुक जाना नहीं तू कही हार के’ गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

इस बार के आईपीएल में आठ नहीं दस टीम्स हिस्सा लेंगी. शनिवार और रविवार को चली नीलामी प्रक्रिया में 10 टीमों में से किसी ने भी श्रीसंत में दिलचस्पी नहीं दिखाई.

श्रीसंत की तरह ही किसी भी टीम ने ‘मिस्टर आईपीएल’ कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को भी नहीं खरीदा. इस पर रैना ने तो अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है पर श्रीसंत ने ज़रूर एक सदाबहार गाने के माध्यम से लोगों से अपनी दिल की बात कही.

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हमेशा आभारी रहूँगा. सब को ढेर सारा प्यार. ॐ नमः शिवाय”

इस बार की आईपीएल नीलामी में श्रीसंत का बेस प्राइस 50 लाख था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!