सुरेश रैना को आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में किसी टीम ने नहीं खरीदा
फोटो: ट्विटर
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. इसका अर्थ है की रैना आईपीएल 2022 में शामिल नहीं हो पाएंगे.
35 वर्षीय सुरेश रैना का बेस प्राइस 2 करोड़ था. शनिवार को आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन जब रैना को किसी टीम ने नहीं लिया तो कयास लगाए जा रहे थे कि उनको अगले दिन यानि रविवार को कोई टीम चुन लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
यह पहली बार है कि रैना किसी आईपीएल नीलामी में नहीं चुने गए है. यह दूसरी बार होगा कि रैना आईपीएल टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. इससे पहले साल 2020 में रैना निजी कारणो से यूएई से वापस देश लौट आए थे. उस साल आईपीएल का आयोजन यूएई में हुआ था.
आईपीएल का 2021 सत्र सुरेश रैना के लिए अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 17.17 के एवरेज से केवल 160 रन ही बनाए थे.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
