भारत में कोरोना के मामलों में आई 24 प्रतिशत की गिरावट

Covid 12 2 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,113 नए मामले सामने आए। कोरोना के नए मामलों में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी।

जबकि बीते 24 घंटे में 346 लोगों की मौतें हुई है, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,09,011 हो गई।

रविवार को कोरोना के 44,877 मामले सामने आए थे और 684 लोगों की मृत्यु कोरोना से हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4,78,882 हो गए हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 1.12 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 91,930 मरीज ठीक हुए, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,16,77,641 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 97.68 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 10,67,908 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 75.18 करोड़ हो गई है।

बीते 24 घंटे में 11.66 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक दी गई, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज सोमवार सुबह तक 172.95 करोड़ तक पहुंच गया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!