आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 : सुरेश रैना और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर स्टीव स्मिथ को किसी फ्रैंचाइज़ी ने नहीं लिया

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

बेंगलुरु | आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में शनिवार को भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को नीलामी के पहले दौर में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं लिया. वह सीएसके के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है.

आईपीएल नीलामी में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं लिया.

जिन प्लेयर्स को लिया गया है उनमें शामिल है – 

आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मनीष पांडे को 4.60 करोड़ में खरीदा. क्विंटन डी कॉक को भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.75 करोड़ रुपये में चुना है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये में चुना है.

पंजाब किंग्स ने 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.

वही राजस्थान रॉयल ने रविचंद्रन अश्विन को 5 करोड़ में खरीदा है.

चेन्नई सुपर किंग ने रोबिन उथ्थपा को 2 करोड़ में चुना है. राजस्थान रॉयल्स ने 8.5 करोड़ रुपये में शिमरोन हेटमायर को खरीदा है. गुजरात टाइटन्स ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को 2 करोड़ में चुना है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!