आईपीएल 2022: क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे को लखनऊ सुपर जायंट्स ने चुना

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

बेंगलुरु | आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मनीष पांडे को 4.60 करोड़ में खरीदा. क्विंटन डी कॉक को भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.75 करोड़ रुपये में चुना है. टीम अभी भी कई खिलाड़ियों को चुनने पर ध्यान दे रही है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये में चुना है.

पंजाब किंग्स ने 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.

वही राजस्थान रॉयल ने रविचंद्रन अश्विन को 5 करोड़ में खरीदा है.

चेन्नई सुपर किंग ने रोबिन उथ्थपा को 2 करोड़ में चुना है. राजस्थान रॉयल्स ने 8.5 करोड़ रुपये में शिमरोन हेटमायर को खरीदा है. गुजरात टाइटन्स ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को 2 करोड़ में चुना है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!