जेल में अपराधियों ने की शराब पार्टी, जेलर सहित चार सस्पेंड

liquor-party-in-gumla-jail-in-jharkhand-four-jail-officials-suspended

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

रांची | झारखंड के गुमला स्थित जिला जेल में बंद अपराधियों द्वारा शराब पार्टी की तस्वीरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।

गुमला जेल के प्रभारी जेलर सहित चार जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा गुमला जेल के सुपरिटेंडेंट के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में पार्टी करने वाले कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा को दुमका सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। पिछले दिनों गुमला जिला जेल में अपराधी सुजीत सिन्हा और उसके साथियों द्वारा जेल के भीतर शराब पार्टी किए जाने की तस्वीरें वायरल हुई थी।

बताया जा रहा है कि यह पार्टी नए साल के मौके पर की गई थी। तस्वीरें सामने आने के बाद जेल आईजी के निर्देश पर इसकी जांच कराई गई। जांच में घटना सही पाई गई। इसके बाद जेल आईजी मनोज कुमार ने प्रभारी जेलर कौलेश्वर पासवान, वार्डन मोहरा सांगा, मुन्ना शाह और उपेंद्र राय को सस्पेंड कर दिया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!