यूपी चुनाव : कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल

Priyanka Gandhi In Detention In Sitapur
The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं।

महिलाओं को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है। इनमें उन्नाव रेप सर्वाइवर की मां भी शामिल है। साथ ही पत्रकार निदा अहमद और लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जफर का भी नाम सूची में शामिल हैं।

Cong Up List 1 (1)

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले घोषणा की थी कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा।

Cong Up List 2 (1)

प्रियंका ने कहा, “हम उन लोगों को मौका देना चाहते थे, जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए असली लोगों को उनके हक के लिए लड़ने का मौका मिलेगा।”

Cong Up List 3 (1)

उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिए जाने की जरूरत है।

Cong Up List 4 (1)

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!