योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा, अखिलेश ने सपा में किया स्वागत
गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा के भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटो बाद एक और बीजेपी विधायक धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सैनी योगी सरकार में आयुष मंत्री थे।
इस्तीफा देने के थोड़ी देर बाद ही उनको समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से साथ स्क्रीन शेयर करते देखा गया। अखिलेश यादव ने धर्म सिंह सैनी की अपने साथ खड़े हुए एक फोटो शेयर की।

इससे अब यह कयास पूरे होते है कि सैनी जल्द समाजवादी पार्टी जॉइन कर सकते है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा कि, “‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है!”
‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है! #मेला_होबे pic.twitter.com/2FDkLLNW93
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 13, 2022
बीजेपी छोड़ने का सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया था। धर्म सिंह सैनी बीजेपी छोड़ने वाले तीसरे मंत्री है। बीजेपी विधायक – ब्रजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, भगवती सागर ने भी इस्तीफा दे दिया।
आज विधायक मुकेश वर्मा, बाला प्रसाद अवस्थी और दिनेश शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
