स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ 7 साल पुराने मामले में वारंट जारी

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

सुल्तानपुर (यूपी) | सुल्तानपुर सांसद-विधायक अदालत ने भाजपा के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सात साल पहले जब वह बसपा में थे, तो उन पर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया था।

मौर्य को 24 जनवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

वारंट जारी होने के बारे में पूछे जाने पर मौर्य ने हंसते हुए कहा, “यह सब होता रहेगा, अभी और भी बहुत कुछ होगा।”

मंगलवार को ही मौर्य ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उनके मंत्रिमंडल को छोड़ने के थोड़ी देर बाद ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक फोटो ट्वीट की थी जिसमे मौर्य उनके बगल में खड़े दिख रहे थे।

 ऐसे कयास लगाए जा रहे है की मौर्य जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थम लेंगे।

न्यूज़ एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि वह 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी कि सदस्य्ता ले लेंगे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!