योगी सरकार ने बदला झांसी रेलवे स्टेशन का नाम

Jhansi railway station
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा नाम बदलने की कवायद के बीच अब झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगा.

झांसी रेलवे स्टेशन को अब वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जायेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात को ट्वीट किया कि “उत्तर प्रदेश का ‘झाँसी रेलवे स्टेशन’ अब ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ के नाम से जाना जाएगा”

राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले केंद्र सरकार को झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था.

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय से आधिकारिक आदेश आते ही नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!