टीकाकरण से बचने के लिए एक शख्स कुल्हाड़ी लेकर पेड़ पर चढ़ा
पेड़ पर बैठा शख्स जो नीचे उतरने को तैयार ही नहीं था (लाल घेरे में)
पुडुचेरी | पुडुचेरी के विलियनुर के एक गाँव में एक व्यक्ति कोविड -19 वैक्सीन से बचने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया। जैसे ही व्यक्ति ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने घर की ओर आते देखा, वैसे ही भाग गया और टीकाकरण से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। ये घटना मंगलवार को हुई।
पुडुचेरी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि अधेड़ उम्र का व्यक्ति, जिसका अधिकारियों ने नाम नहीं लिया, स्वास्थ्य टीम के वहां पहुंचने के बाद अपने घर से भागकर पास एक पेड़ पर चढ़ गया। वह कुल्हाड़ी लेकर घर से भागा था।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वह कुल्हाड़ी से पेड़ की शाखाओं को काटने का नाटक करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने उससे नीचे आने और खुद को टीका लगवाने के लिए कहा।
Vaccine hesitancy at its peak!
"I will not take the vaccine, you can't get me",says a 40 year old man after climbing a tree @ Puducherry when the health dept. workers insisted him to take the #COVID19 jab.#vaccination#CovidIndia pic.twitter.com/1a8B5MdZb1
— Sanjeevee sadagopan (@sanjusadagopan) December 28, 2021
जब टीम के सदस्यों ने पूछा कि क्या उन्होंने टीका लिया है तो उन्होंने कहा नहीं और स्वास्थ्य अधिकारियों को चुनौती दी कि वे पेड़ पर चढ़ें और उसे टीका लगाएं।
इस तरह के घटनाओ ने पुडुचेरी के स्वास्थ्य अधिकारियों को चौंका दिया है, क्योंकि यह एक स्पष्ट संकेतक था कि लोग अभी भी टीकाकरण के लाभों से अवगत नहीं हैं। लोगों के इनकार को पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी विफलता के रूप में देखा जा रहा है।

आईएएनएस
