दिल्ली में 6 महीने बाद आए कोरोना के सबसे अधिक मामले, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 6 नए केस

COVID 17

प्रतीकात्मक फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना डराने लगा है। रविवार को दिल्ली में कोरोना के 107 नए (24 घंटे में) मामले दर्ज किए गए। यह पिछले 6 महीनों में सबसे ज़्यादा मामले है। संक्रमण से 10 दिन बाद दिल्ली में एक मौत भी हुई।

25 जून को एक दिन में 115 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली में अभी तक कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के 22 पेशेंट है। देश में ओमिक्रोन के अब कुल 151 मामले है।

सबसे ज़्यादा ओमिक्रोन के मामले महाराष्ट्र में है। यहाँ टोटल 54 ओमिक्रोन केस है। यह चिंताजनक स्तिथि है।

कोरोना के केसेस में बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में संक्रमण दर 0.17 हो गई है। 22 जून को यह दर थी 0.19

अब तक यहां 25,101 मौते कोविड से हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 540 एक्टिव केस है। और पिछले 24 घंटे में 50 पेशेंट्स ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए।

इस समय दिल्ली में 225 कोविड मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में 61,905 सैम्पल्स की जांच की गई।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!