श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला: आतंकवादियों ने बस को बनाया निशाना, 2 पुलिसकर्मी शहीद,12 घायल

Terror attack in Srinagar

यह तस्वीर उस बस की है जिसपर आतंकवादियों ने फायरिंग की

The Hindi Post

श्रीनगर | श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सोमवार शाम को एक पुलिस बस पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पंथा चौक इलाके की है।

एक सूत्र ने कहा, “इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 12 अन्य घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।”

बस में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की नौवीं बटालियन के जवान सवार थे।

हाल के दिनों में सुरक्षाबलों पर यह एक बड़ा आतंकी हमला है और यह ऐसे इलाके में हुआ है, जहां सुरक्षाबलों के कई कैंप स्थित हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!