तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हेलीकॉप्टर में सवार थे सीडीएस जनरल बिपिन रावत

IAF heli crashes in TN

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | तमिलनाडु के कन्नूर में इंडियन एयरफोर्स का एक Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। इस हेलीकाप्टर में चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी सवार थे। उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

हताहतों की संख्या अभी भी पता नहीं चली है। स्थानीय पुलिस ने केवल तीन लोगों को बचाए जाने की जानकारी दी है। अन्य की तलाश जारी है।

हेलिकॉप्टर में जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, नायक विवेक कुमार, नायक बी. साई तेजा, हवलदार सतपाल और पायलट सवार थे।

इंडियन एयरफोर्स ने इस दुर्घटना पर ट्विटर पर अपना बयान साझा किया है। उन्होंने घटना की पुष्टि की है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए जा चुके है। इंडियन एयर फाॅर्स ने यह भी कन्फर्म किया कि हेलीकाप्टर में चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी सवार थे।

बचाए गए लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें वेलिंगटन छावनी ले जाया गया है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!