अमिताभ ने अपने पिता की जयंती पर शेयर की सेहरा बांधे हुए अपनी शादी की तस्वीर

Amitabh Bachchan and Harivansh Rai Bachchan

यह तस्वीर ट्विटर पर अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई

The Hindi Post

अभिनेता अमिताभ बच्चन के दिवंगत पिता व प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की शनिवार को 114वीं जयंती थी। इस मौके पर अमिताभ ने उनको याद किया और नमन करा।

अमिताभ ने ट्विटर पर पिता के साथ अपनी एक पुरानी फ़ोटो शेयर की। इस फ़ोटो की खास बात यह है कि इसमे अमिताभ और उनके पिता हरिवंश राय एक दूसरे की तरफ देख कर मुस्करा रहे है। फ़ोटो में यह भी देखा जा सकता है कि अमिताभ ने सेहरा बांधा हुआ है।

दरअसल यह फ़ोटो अमिताभ की शादी के समय की है। यह साल था 1973, इसी साल 3 जून को अमिताभ ने जया भादुड़ी (जया बच्चन) से शादी की थी।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!