यूपी: मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की करी कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Sexual Harassment

फोटो: इंग्लिश पोस्ट

The Hindi Post

मथुरा (उत्तर प्रदेश) | यूपी के मथुरा में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गुरुवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार पुलिस ने कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को एक व्यक्ति द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले में बदल दिया है जिससे पीड़िता परेशान है।

इस बीच पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी तेजवीर को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपी तेजवीर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में बैठने के बाद घर लौट रही एक महिला के साथ आरोपी और उसके तीन अन्य साथियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

मुख्य आरोपी महिला का फेसबुक फ्रेंड था और उसने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की थी।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया।

सीसीटीवी कैमरों को स्कैन करने और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी शुरू करके पुलिस ने मुख्य आरोपी का पता लगाया और उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) नचिकेता झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर गुरुवार रात अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का बयान लिया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

इस बीच, उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को क्षेत्राधिकार स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!