महाराष्ट्र: पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गये

Gun

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

नागपुर | गढ़चिरौली जिले के धनोरा के पास घने जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में कम से कम 10 नक्सली मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार की तड़के शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर तक जारी रही, जिसमें कोलगुट-दानत जंगलों में कम से कम 10 नक्सली मारे गए।

गढ़चिरौली जिला मुख्यालय में प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, मुठभेड़ प्रतिबंधित भाकपा (नक्सली) के एक दलम और नक्सल विरोधी अभियानों की सी-60 यूनिट के कमांडो के साथ हुई थी।

सुरक्षा बलों में कोई हताहत नहीं हुआ है और मारे गए चरमपंथियों के और शवों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!