बसपा प्रमुख मायावती की मां का 92 वर्ष की उम्र में निधन

Mayawati

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस/IANS (फाइल)

The Hindi Post

पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मां रामरती का शनिवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी।

उनका देहांत हृदयगति रुकने से हुआ। रविवार को परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रामरती काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इलाज के दौरान उनका हृदयगति रुकने से निधन हो गया।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने उनके स्वर्गवास की पुष्टि की।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!