कौन है तुलसी गौड़ा जिन्होंने नंगे पैर ग्रहण किया पद्मश्री पुरस्कार

Tulsi Gowda (1)

Photo: Twitter | President Of India

The Hindi Post

कर्नाटक निवासी तुलसी गौड़ा इस साल उन लोगो में से एक है जिनको राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पर्यावरण प्रेमी तुलसी अब तक 30,000 से ज़्यादा पौधे लगा चुकी है। वह पिछले 6 दशकों से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल रही है। इसलिए उनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह राष्ट्रपति से पद्मश्री लेने पंहुची तो उनके बदन पर पारंपरिक धोती थी और वह नंगे पैर थी।

यह देख सभी लोग हैरान रह गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीमती तुलसी को सम्मान देते हुए उनको नमस्कार किया था।

जब से श्रीमती तुलसी गौड़ा ने पुरस्कार हासिल किया है तब से इंटरनेट पर वह छाई हुई है। सब और उनकी चर्चा है।

लोग उनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे है

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!