विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

handcuff arrest criminal-handcuffs (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी का रेप करने की कथित तौर पर धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

23 साल के युवक की पहचान रामनागेश के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामनागेश पूर्व में एक फूड डिलीवरी एप के लिए काम करता था।

पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप में मैच हार जाने के बाद, विराट कोहली की बेटी के रेप की धमकी दी गई थी। यह धमकी ट्विटर पर जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सनसनी फैल गई थी। क्रिकेट फैंस ने इसकी निंदा की थी। लोगो ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया था। और मांग की थी कि धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उपलब्ध जानकरी के अनुसार, आरोपी का ट्विटर अकाउंट @criccrazygirl है, जिससे रेप की धमकी दी गई थी।

NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को कल रिमांड के लिए मुंबई कोर्ट में पेश किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज़ एजेंसी IANS के अनुसार, पहले ऐसा माना जा रहा था कि विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी का ट्वीट किसी विदेशी ट्विटर अकाउंट से किया गया है। लेकिन मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने पता लगाया कि यह धमकी हैदराबाद से दी गई थी और इसके बाद रामनागेश की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को अब मुंबई जाया जा रहा है।

विराट और अनुष्का शर्मा की 10 माह की बेटी है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!