अखिलेश ने लॉन्च किया समाजवादी परफ्यूम

Samajwadi Perfume
The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपनी पार्टी का परफ्यूम (इत्र) लॉन्च किया और इसे ‘समाजवाद की खुशबू’ करार दिया। पार्टी ने कहा कि एमएलसी पम्मी जैन द्वारा तैयार समाजवादी परफ्यूम 22 प्राकृतिक सुगंधों से बना है और अन्य परफ्यूम की तुलना में लंबे समय तक असरदार रहता है।

यह पहला मौका है, जब किसी राजनीतिक दल ने अपना परफ्यूम लॉन्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू की प्रकृति के बारे में पूछे जाने पर, अखिलेश यादव ने कहा, “जब लोग इसका इस्तेमाल करेंगे, तो उन्हें समाजवाद की सुगंध आएगी। यह इत्र 2022 में नफरत को खत्म कर देगा।”

परफ्यूम को लाल और हरे रंग की बोतल और डिब्बे में रखा गया है, जो समाजवादी पार्टी के रंग हैं। इस पर पार्टी का नाम और प्रतीक चिह्न् साइकिल भी अंकित है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!