जोधपुर में तेज रफ्तार ऑडी ने 10 लोगों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल
जयपुर | सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जोधपुर के व्यस्त एम्स (AIIMS) रोड पर एक तेज रफ्तार ऑडी एक के बाद एक 10 लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है। इस घटना में 16 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा है और सड़क के किनारे किसी झोपड़ी से टकरा जाता है।
A speeding Audi car hit 11 people in #Jodhpur on Tuesday. One 16-year-old boy died, while 10 people were injured. A shocking video of this accidentpic.twitter.com/Rj8NHbC7YZ
— Anil Padmanabhan🇮🇳🕉️🚩 (@anilp68) November 9, 2021
कार, जोधपुर का रहने वाला 50 वर्षीय अमित नागर चला रहा था। पाल रोड से एम्स (AIIMS) की ओर जाते समय नागर ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया और पीछे से एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह हवा में उछल गया।
इसके बाद कार ने तेज़ गति में एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को टक्कर मारी। वीडियो में वाहनों को खिलौनों की तरह उछलते हुए और उनके चालकों को हवा में उड़ते हुए देखा जा सकता है।
सड़क किनारे झोपड़ियों के बाहर खड़े कुछ लोगों को टक्कर मारने के बाद कार रुक जाती है। घटना के बाद नागर सीधे बासनी थाने गए। घायलों का इलाज एम्स में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
आईएएनएस
