कैंसर सर्वाइवर मनीषा कोईराला ने शेयर की इलाज के दिनों की फ़ोटो, पेशेंट्स का बढ़ाया हौसला

Manisha Koirala

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे (राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस – नवंबर 7) पर कैंसर के इलाज के दिनों की फ़ोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

मनीषा खुद एक कैंसर सर्वाइवर है और इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगो की उन्होंने हिम्मत बढ़ाई।

फोटो: इंस्टाग्राम
फोटो: इंस्टाग्राम

फोटो: इंस्टाग्राम
फोटो: इंस्टाग्राम

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं जानती हूँ कि सफर कठिन है पर आप उससे भी ज़्यादा मजबूत है। जिन लोगो ने (कैंसर से) अपनी जान गवाई मैं उन लोगो को आदर देना चाहती हूं और जिन्होंने इस पर जीत हासिल की उनके साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं।”

उन्होंने आगे लिखा कि हम लोगो को इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए। “मैं सबकी अच्छी सेहत की कामना करती हूं।”

मनीषा को 2012 में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। फिर उन्होंने अपना इलाज करवाया। साल 2015 में वह कैंसर मुक्त हो गई। उन्हें ठीक होने में 3 साल का वक़्त लगा।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!