मैं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: अखिलेश यादव

Akhilesh-Yadav_800x544

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल की शुरूआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह इसके बजाय अपनी पार्टी के प्रचार पर ध्यान देंगे।

आजमगढ़ से सांसद अखिलेश अपनी पार्टी के प्रचार का चेहरा होंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “आरएलडी के साथ हमारा गठबंधन तय हो गया है। सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।”

उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार वापस लाने का मन बना लिया है।

अपने चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के सपा में गठबंधन में शामिल होने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!