कश्मीर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले छात्रों के खिलाफ UAPA के तहत प्राथमिकी दर्ज

FIR

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्व कप टी20 के मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में श्रीनगर शहर के दो मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने कहा कि एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज और सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के छात्रों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

पुलिस ने कहा, “भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद इन दोनों कॉलेजों के छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!