नन्हे बच्चे ने किया ड्यूटी पर तैनात फौजी को देखकर सैल्यूट, वीडियो हुआ वायरल

Boy salutes CISF personnel at Bengaluru airport

Photo: Twitter@jhbhis

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है जो ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान को देखकर सैल्यूट मारने लगता है।

बच्चा पहले फौजी की तरफ देखता है, थोड़ी देर के लिए कुछ सोचता है और फिर सैल्यूट करता है।

 यह वीडियो बेंगलुरु एयरपोर्ट का है। इस वीडियो को ट्विटर यूजर अभिषेक कुमार झा ने शेयर किया है।

अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा कि यह वीडियो उनके दोस्त ने कैप्चर किया।

वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा…’ देशभक्ति गीत बज रहा है। अभिषेक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए, परिणीति चोपड़ा, मनोज मुंतशिर, बी प्राक और अक्षय कुमार को टैग किया है।


The Hindi Post
error: Content is protected !!