केरल में भारी बारिश से हुई ज़बरदस्त तबाही, नदी किनारे बना पक्का मकान पानी में बहा, पल भर में हुआ आंखों से ओझल

House gets washed away in strong water currents in Kerala
The Hindi Post

केरल में भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। बारिश से राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई है जिससे 22 लोगो की मौत हो गई।

इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे दिख रहा है कि नदी के किनारे बना एक पक्का मकान कैसे पल भर में उफनाती लहरों में समा जाता है और लोग देखते ही रह जाते है।

भारी बारिश से नदी उफान पर आ जाती है और उसकी तेज़ धारा इस मकान को अपने आगोश में ले लेती है।

पल भर तो विश्वास ही नही होता कि पानी का तेज बहाव एक पक्के मकान को बहा ले गया, हालांकि यह एक सच्ची घटना है। मकान बह जाने के बाद, बहुत ही तेज़ गति में बहती हुई नदी नज़र आती है। यह दृश्य किसी को भी डरा दे।

मकान के बह जाने के बाद ऐसा लगा कि जैसे यहा पहले कुछ था ही नही।

यह घटना केरल के कोट्टायम ज़िले में 17 अक्टूबर को घाटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!