अभिभावकों के लिए राहत भरी ख़बर आ गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया ने बच्चों के लिए भी कोविड-19 के विरुद्ध टीकाकरण को मंजूरी दे दी है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने 2 से 18 साल तक के बच्चो के लिए, कोवाक्सिन (Covaxin) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।
अब इस मंजूरी के बाद बच्चों के टीकाकरण के लिए, जल्द ही सरकार की ओर से दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
कोविड की तीसरी लहर की आशंका के बीच, बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी मिलना, बड़ी राहत लेकर आई है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि कोविड की यह लहर बच्चों को ज़्यादा प्रभावित करेगी।
कोवाक्सिन हैदराबाद की फार्मा कंपनी – भारत बायोटेक द्वारा निर्मित वैक्सीन है।
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे