लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 वर्षीय महिला से लुटेरों ने किया बलात्कार, चार आरोपी गिरफ्तार

The Hindi Post

एक 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर लूटेरो ने लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में गैंगरेप किया और अन्य यात्रियों के साथ लूटपाट को अंजाम दिया। यह घटना शुक्रवार देर रात में महाराष्ट्र की सीमा में घटी।

न्यूज़ एजेंसी ANI ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि यह घटना शक्रवार को हुई और पुलिस ने चार लोगो को इस केस के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई जीआरपी के पुलिस कमिशनर, कैसर खालिद ने ट्विटर पर लिखा कि, “आरोपी लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी डी-2 में इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे डिस्ट्रिक्ट) से चढ़ गए और क्राइम करना शुरू कर दिया। जब ट्रेन कसारा पहुंच गई तो यात्रियों ने मदद मांगी। मुंबई जीआरपी के अफसर और स्टाफ ने तुरंत उनकी मदद की।”

उन्होंने आगे लिखा कि, “मुंबई जीआरपी ने विभिन धाराओं में एक मुक़दमा दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच घटना की जांच कर रही है। आरोपियों ने 96,390 रूपए कीमत का सामान लूटा था जिसमे से पुलिस ने 34,200 रूपए कीमत का सामान रिकवर कर लिया है। “

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन धाराओं में भारतीय दण्ड संहिता के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया है वह है – 395 (डकैती), 397 (चोरी या लूट), 376 डी (गैंगरेप), 354 (हमला) और रेलवे एक्ट।

आईपीएस अधिकारी ने आगे लिखा कि 20 वर्षीय पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और और इस मामले में सबूत इक्कठा किये जा रहे है। उन्होंने लिखा कि पीड़िता अभी बेहतर है और आरोपियों से सवाल जवाब किये जा रहे है। उनका पिछले क्रिमिनल रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!