यूपी: पुलिस थाने में दंगा करने के आरोप में बीजेपी नेता, समर्थकों पर केस दर्ज

FIR (1)

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) | सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा की युवा शाखा (युथ विंग) के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौबे और उनके लोगों को मुरादाबाद के एक स्थानीय पुलिस थाने में घुसते और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाया गया है।

इस मामले में भाजपा नेता और उनके समर्थकों पर दंगा करने का मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो में, पुरुषों को यह कहते और धमकाते हुए सुना जा सकता है, “अब हम आपको दिखाएंगे कि एफआईआर (FIR) से नाम नहीं हटाए जाने पर कैसे गड़बड़ी होती है।” यह धमकी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को दी जा रही है। ये लोग थाने के अंदर कागजात फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक, जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों पर पहले दुर्गा पूजा कार्यक्रम में ‘अशांति पैदा करने’ के लिए आईपीसी की धारा 107/16 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, चौबे और उनके समर्थकों पर शनिवार को मझोला पुलिस थाने के तहत एक स्थान पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कथित रूप से विवाद होने के बाद अशांति पैदा करने का मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौबे, हालांकि, अपने सहयोगियों के साथ थाने में घुस गए और कथित तौर पर अंदर पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने और उनके लोगों ने मझोला थाने के एसएचओ जीत सिंह को भी धमकी दी और मांग की कि वह प्राथमिकी से तुरंत उनका नाम वापस ले लें।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घटना का फिल्मांकन किया जो बाद में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो और एसएचओ की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!