चाइल्ड पोर्न वीडियो बेचने के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

Arrest 2

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

हैदराबाद | तेलंगाना पुलिस ने 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्न वीडियो बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैदराबाद में एक आईटी फर्म के कर्मचारी वी. मधुकर रेड्डी को करीमनगर जिले के नस्तुलपुर गांव में उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि 23 वर्षीय वी. मधुकर रेड्डी सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारित कर पैसे कमा रहा था।

तेलंगाना पुलिस की महिला सुरक्षा विंग ने साइबर पेट्रोलिंग के दौरान विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद वी. मधुकर रेड्डी पर कार्रवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेड्डी को अश्लील वीडियो देखने की लत थी। उन्होंने विभिन्न बाल/वयस्क अश्लील वीडियो डाउनलोड किया, उन्हें फोन में संग्रहीत किया और उन्हें टेलीग्राम पर साझा कर रहा था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए और साथ ही साथ पैसे स्वीकार करने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति का पेमेंट गेटवे क्यूआर कोड अपने दोस्त से प्राप्त किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर 1,270 चाइल्ड पोर्न वीडियो शेयर करके जून से अब तक 60,000 रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद महिला सुरक्षा विंग की विशेष टीम ने करीमनगर जिले के थिमापुर सर्कल के एलएमडी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम 2012 की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान महिला सुरक्षा विंग के सक्रिय एवं तकनीकी सहयोग से एलएमडी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर नियमित रूप से नजर रखने वाली महिला सुरक्षा विंग में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक पी. हरीश की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। साइबर पेट्रोलिंग के दौरान और विश्वसनीय सूचना पर आरोपी की पहचान हो गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!