सीरियल ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेग़म की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव का हुआ निधन
मनीषा यादव की यह फोटो परिधि शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई
टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेग़म की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन हो गया हैं। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनकी को-स्टार परिधि शर्मा ने की। परिधि ने यह दुःखद ख़बर अपने सोशल मीडिया एकाउंट – इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की।
परिधि ने इस सीरियल में जोधा का किरदार निभाया हैं।

परिधि ने आज़तक से बातचीत में बताया कि मनीषा का निधन ब्रेन हैमरेज की वज़ह से हुआ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह मनीषा के साथ ज़्यादा संपर्क में नहीं थी।
मनीषा का एक साल का बेटा हैं जिसका पहला जन्मदिन उन्होंने 1 जुलाई को मनाया था।
Happy 1st Birthday my precious baby!!!♥️🧿
My little rainbow boy💙you have been such a light in my life during a season of a hard year. I’m so blessed and thankful to be your mumma. I love you so much♥️♥️♥️ pic.twitter.com/GCxy5h4eWn— Manisha Yadav (@manishayadav164) June 30, 2021
उन्होने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने बेटे के पहले जन्मदिन के बारे में अपने प्रशंषको को बताया था और उनके साथ खुशिया बांटी थी।
मनीषा की असमय मृत्यु ने उनके प्रशंषको और फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया हैं।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
