साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्या ने किया तलाक़ लेने का फ़ैसला, सोशल मीडिया पर खुद की घोषणा

Naga and Samantha

फाइल फोटो | इंस्टाग्राम

The Hindi Post

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्या और एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने तलाक़ लेने का फ़ैसला कर लिया हैं। इस सुपरस्टार जोड़ी ने इस बारे में खुद सोशल मीडिया में जानकारी दी हैं।

सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा कि काफी सोच विचार के बाद चैतन्या और मैंने अलग होने का फ़ैसला ले लिया हैं। उन्होंने आगे लिखा कि “हम खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती एक दशक से भी ज़्यादा की हैं और यह ही हमारे रिश्ते का आधार थी…।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागा चैतन्या ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह ही नोट अपने दोस्तों और फैंस के लिए लिखा हैं।

पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में अलगाव की बात सामने आ रही थी। यह ख़बर दोनो के फैंस के लिए अच्छी नहीं हैं।

सामंथा और चैतन्या की शादी साल 2017 में हुई थी। और अब केवल 4 साल में ही यह रिश्ता खत्म होने को आ गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागा चैतन्या तेलगु सिनेमा का जाना माना नाम हैं। वहीं सामंथा भी तेलगु और तमिल सिनेमा में काफी फिल्मो में काम कर चुकी हैं।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!