टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने की खुदकुशी, कमरे से पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Soujanya

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

कन्नड़ टीवी की मशहूर अभिनेत्री सौजन्या ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली है। गुरुवार सुबह वह अपने अपार्टमेंट में मृत मिली।

शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाज़ा तोड़ा गया तो अंदर सौजन्या का शव फंदे से झूल रहा था।

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला हैं। सुसाइड नोट में सौजन्या ने अपनी मौत के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया हैं। इसलिए पुलिस अब आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में लग गई हैं।

सौजन्या ने अपने इस कदम के लिए सुसाइड नोट में परिवार से माफ़ी भी मांगी हैं।

पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!