पाकिस्तान में मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा को बम से उड़ाया गया, बलोच लिबरेशन आर्मी ने ली ज़िम्मेदारी

Mohammad Ali Jinnah (1)

बम से उड़ाए जाने के बाद ज़मींदोज़ को गई मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा

The Hindi Post

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की एक प्रतिमा को बम से उड़ा दिया गया हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इस हमले की ज़िम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी ने ली हैं।

यह घटना पाकिस्तान के ग्वादर शहर में हुई हैं।

जिन्ना की इस प्रतिमा को इसी साल लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि कुछ आतंकवादियो ने इस प्रतिमा के नीचे बम लगाकर इसको उड़ा दिया।

इस हमले में प्रतिमा पूरी तरह से टूट कर टुकड़े-टुकड़े हो गई।

इससे पूर्व बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक हमले की ज़िम्मेदारी ली थीं जिसमे 25 सितंबर को पाकिस्तान सिक्योरिटी फ़ोर्स के चार जवान मारे गए थे। यह घटना बलोचिस्तान की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!