मिलिट्री इंटेलिजेंस और कर्नाटक पुलिस ने सयुंक्त अभियान में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले को गिरफ्तार किया

Rajasthan man accused of spying for ISI arrested in Bengaluru
The Hindi Post

बेंगलुरु | पुलिस ने कहा कि मिल्रिटी इंटेलिजेंस और कर्नाटक पुलिस के एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम कर रहे एक जासूस को सोमवार को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

सूत्रों ने कहा कि आरोपी जासूस जितेंद्र सिंह ने सेना के ठिकानों, फायरिंग रेंज और भारतीय सेना की आवाजाही का वीडियो और तस्वीरें लीं और उन्हें आईएसआई एजेंटों के पास भेज दिया।

सूत्रों ने कहा कि आरोपी ने तस्वीरें और वीडियो लेते हुए भारतीय सेना की वर्दी पहनी हुई थी। वीडियो, फोटो और वॉयस मैसेज भेजने के बाद वह उन सभी को डिलीट कर देता था। हालांकि, पुलिस अधिकारी सभी हटाए गए संदेशों को पुन: प्राप्त करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह को आईएसआई एजेंट ने ‘नेहा उर्फ पूजाजी’ नाम के फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए फंसाया था। एजेंट ने सिंह के साथ दोस्ती की क्योंकि उसने सेना की वर्दी में अपनी एक फोटो फेसबुक पर लगाई थी।

सूत्रों ने आगे कहा कि वह 2016 में आईएसआई के संपर्क में आया था। सालों तक मीठी-मीठी बातें करने के बाद, उसे मोटी रकम के बदले में वीडियो, फोटो और अन्य जानकारी भेजने के लिए कहा गया। आरोपी मान गया और उनके आदेश का पालन किया। सूत्रों ने बताया कि उसे विभिन्न खातों से डिजिटल रूप से भुगतान किया गया था।

मिल्रिटी इंटेलिजेंस ने फेसबुक पर जितेंद्र सिंह और नेहा के बीच हुई बातचीत को देखते हुए खातों की निगरानी शुरू कर दी। नेहा नामक अकाउंट को पाकिस्तान से चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि जितेंद्र करीब दो महीने पहले बेंगलुरु शिफ्ट हुआ था। यहां उसने एक फुटपाथ पर कपड़ा व्यापारी के रूप में कारोबार शुरू किया जो कॉटनपेट के जॉली मोहल्ला में दुकानदारों को कपड़े बेचता था।

मिल्रिटी इंटेलिजेंस स्लीथ्स और कर्नाटक पुलिस सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में उसे उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया, “आरोपी ने देश में रक्षा प्रतिष्ठानों के फोटो और वीडियो लिए और उन्हें विदेशी एजेंसी को भेज दिया। फोटो और वीडियो को कब्ज़े में ले लिया गया है। उसके घर की तलाशी के दौरान, अधिकारियों को एक सैन्य वर्दी मिली है। उसने मिलिट्री यूनिफार्म का दुरुपयोग किया है। और अधिक विवरण अभी जांच में सामने आना बाकी है।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!