महंत नरेन्द्र गिरि के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
फाइल फोटो
प्रयागराज | अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव प्रयागराज स्थित अल्लापुर में बांघबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला है। उनके निधन की खबर फैलते ही मठ पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। उनकी मौत पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, दिनेश शर्मा, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव समेत विभिन्न दलों के लोग और संत महात्माओं ने अपनी शोक संवदेनाएं जताई हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2021
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का पूरा जीवन अध्यात्म व धर्म के प्रचार, उत्थान व मानव सेवा को समर्पित रहा। उनके देवलोकगमन से हमने सनातन संस्कृति का एक देदीप्यमान नक्षत्र खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का पूरा जीवन अध्यात्म व धर्म के प्रचार, उत्थान व मानव सेवा को समर्पित रहा। उनके देवलोकगमन से हमने सनातन संस्कृति का एक देदीप्यमान नक्षत्र खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति
— Amit Shah (@AmitShah) September 20, 2021
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी महाराज के देहावसान से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने सामाजिक उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अपना समग्र जीवन समर्पित कर दिया। भारतीय सांस्कृतिक धारा में उनका योगदान अप्रतिम और अविस्मरणीय रहा है। ओम शांति!
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी महाराज के देहावसान से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने सामाजिक उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अपना समग्र जीवन समर्पित कर दिया। भारतीय सांस्कृतिक धारा में उनका योगदान अप्रतिम और अविस्मरणीय रहा है। ओम शांति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 20, 2021
केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज की सेवा में लगाया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और अनुयायियों को संबल दें।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज की सेवा में लगाया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और अनुयायियों को संबल दें। ॐ शांति
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 20, 2021
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज को समर्पित रहा। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को दु:ख सहने की शक्ति दें।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनका सम्पूर्ण जीवन समाज को समर्पित रहा। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 20, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2021
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने खुदकुशी की होगी, स्तब्ध हूं नि:शब्द हूं आहत हूं, मैं बचपन से उन्हें जानता था,साहस की प्रतिमूर्ति थे,मैंने कल ही सुबह 19 सितंबर को आशीर्वाद प्राप्त किया था,उस समय वह बहुत सामान्य थे बहुत ही दुखद असहनीय समाचार है ! पूज्य महाराज जी ने देश धर्म संस्कृति के लिए जो योगदान दिया है उसे भूलाया नहीं जा सकता है ,अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं भगवान से प्रार्थना है कि सभी भक्तों शिष्यों को दुख सहने की शक्ति दें भगवान पुण्यात्मा को चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति।
मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने ख़ुदकुशी की होगी, स्तब्ध हूँ निःशब्द हूँ आहत हूँ,मैं बचपन से उन्हें जानता था,साहस की प्रतिमूर्ति थे,मैंने कल ही सुबह 19 सितंबर को आशीर्वाद प्राप्त किया था,उस समय वह बहुत सामान्य थे बहुत ही दुखद असहनीय समाचार है !
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 20, 2021
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लिखा कि देश, धर्म एवं संस्कृति हेतु पूज्य महंत श्री नरेंद्र गिरी जी का योगदान अविस्मरणीय है, पूज्य महाराज का आकस्मिक निधन हृदयविदारक एवं स्तब्धकारी है।
देश,धर्म एवं संस्कृति हेतु पूज्य महंत श्री नरेंद्र गिरी जी का योगदान अविस्मरणीय है,पूज्य महाराज का आकस्मिक निधन हृदयविदारक एवं स्तब्धकारी है,पुण्यात्मा को शत्-शत् नमन एवं अश्रुपूरित श्रद्धांजलि,प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को श्री चरणों मे स्थान दें!
ॐ शान्ति !शान्ति!! शान्ति!!! pic.twitter.com/h6U85HkCmL— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) September 20, 2021
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य महंत नरेन्द्र गिरी जी के ब्रह्मलीन होने के समाचार से स्तब्ध हूं। पूज्य महाराज जी का स्नेह व आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा। उनका जाना संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
आईएएनएस
