अभिनेत्री पायल सरकार को मिले अश्लील मैसेज, दर्ज कराई शिकायत

Payel Sarkar
The Hindi Post

कोलकाता | लोकप्रिय बंगाली टेलीविजन अभिनेत्री पायल सरकार ने एक फिल्म निर्देशक के फर्जी अकाउंट से कुछ अश्लील संदेश (मैसेज) मिलने के बाद कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। निर्देशक ने भी सोशल मीडिया में उनके नाम का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने एक जाने-माने डायरेक्टर की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली है। इसके तुरंत बाद उन्हें एक मैसेंजर चैट के दौरान बताया गया कि उन्हें एक आगामी फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है और फिर उन्हें एक अश्लील संदेश मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तपुर तुपुर, अंदरमहल, बेने बौ, तुमी राबे नीरोबे जैसे बंगाली धारावाहिकों में काम कर चुकीं लोकप्रिय अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें एक मैसेंजर चैट के दौरान एक अश्लील संदेश मिला। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जहां उसके प्रशंसकों और दोस्तों ने उन्हें फिल्म निर्देशक की प्रोफाइल की जांच करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह एक फेक प्रोफाइल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला जो शुरू में कोलकाता पुलिस साइबर सेल में दर्ज किया गया था, बाद में बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसने अंतत: अकाउंट को अवरुद्ध कर दिया। आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वह बारानगर में रहती हैं और इसलिए मामला बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। हमने अकाउंट को अवरुद्ध कर दिया है और अकाउंट की जांच कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही व्यक्ति को ढूंढ लिया जाएगा।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैं जल्द ही समझ गई थी कि यह सर (फिल्म निर्देशक) का वैरिफाइड अकाउंट नहीं है। फर्जी अकाउंट में कई विसंगतियां थीं, जब मैंने बाद में जांच की तो मुझे एहसास हुआ। लेकिन मैं शिकायत के साथ आगे बढ़ी, क्योंकि मैं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, उनका पीछा करना करने वाले और महिलाओं और लड़कियों को सोशल मीडिया पर परेशान करने वालों को दंडित कराना चाहती हूं। मुझे पुलिस से पूरा सहयोग मिला है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, बाद में घटना के बारे में जानने पर निर्देशक ने कहा कि वह इस मुद्दे पर शिकायत दर्ज करेंगे और वह उन लोगों का पता लगाना चाहते हैं, जो उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!