ओलंपिक (कुश्ती) : बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में जीता कांस्य

Wrestler Bajrang Punia secures semifinal spot with stunning win over Iranian (Ld)

𝐏𝐡𝐨𝐭𝐨: 𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

टोक्यो | भारत के बजरंग पहलवान ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। बजरंग ने इस तरह भारत की झोली में चौथा कांस्य और कुल छठा पदक डाला है।

माकुहारी मेसे हॉल-ए मैट बी पर बजरंग का सामना कजाकिस्तान के दौलत नियाबेकोव से था। बजरंग ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए इस मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया और विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के बाद अपने नाम ओलंपिक पदक भी कर लिया है।

बजरंग ने राउंड आफ-8 मुकाबले में किर्गिस्तान के इरनाजार अकामातालीव को हराया था। इसके बाद वह क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा घियासी के खिलाफ विजयी रहे थे लेकिन सेमीफाइनल में वह अजरबैजान के हाजी अलीयेव के हाथों बुरी तरह हार गए थे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!