घोड़े के साथ रेस लगाकर धोनी ने अपनी फिटनेस को परखा

Dhoni
The Hindi Post

रांची | पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्थगित हुए आईपीएल 2021 के फिर से शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है। अपनी फिटनेस को परखने के लिए धोनी को नया प्रतिद्वंद्वी भी मिल गया है, जिसके साथ धोनी अपनी फिटनेस साबित करने में लगे हुए हैं।

धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व विश्व विजेता कप्तान रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में अपने घोड़े के साथ रेस लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

साक्षी ने कैप्शन लिखा, “मजबूत, तेज।” माही की पत्नी ने हैशटैग में लिखा, ” प्लेटाइम, शेटलैंडपोनी और रेसिंग।” धोनी के फार्म हाउस में ये घोड़ा हाल में स्कॉटलैंड से मंगाया गया है।

इससे पहले धोनी के परिवार में चेतक नाम का मारवाड़ी घोड़ा शामिल हुआ था जिसकी जानकारी साक्षी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

धोनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनके पास घोड़े हैं। उनके अलावा आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी घोड़े हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!