यूपी में अब शुक्रवार आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

लखनऊ | यूपी में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर रोक लगाने के लिए कोरोना कर्फ्यू की समयावधि बढ़ा दी है। प्रदेश में अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लगातार बंदी रहेगी। उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक का विस्तार करने के साथ सरकार ने बंदिश भी बढ़ा दी है।

प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार अब कोरोना कर्फ्यू शुक्रवार रात 30 अप्रैल से लागू होगा और  मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा। पहले सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लगाया था। उत्तर प्रदेश में अब तीन दिन लॉकडाउन रहेगा। सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले देख योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सप्ताहांत लॉकडाउन को अब आगे तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पहले जारी किए गए आदेश के मुताबिक शनिवार और रविवार लॉकडाउन लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया है, लेकिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता को भी परेशानी न हो।

दरअसल, बीते मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए दो दिनों के लॉकडाउन को नाकाफी बताते हुए कहा था कि सरकार ने अपने विवेक के अनुसार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है साथ ही अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं पर संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए यह निर्थक ही लग रहा है। ये उपाय नाकाफी प्रतीत होते हैं। लॉकडाउन को मंगलवार सुबह तक बढ़ाने के पीछे हाईकोर्ट की इस टिप्पणी को भी एक वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब वर्तमान शैक्षिक सत्र के अंत (20 मई 2021) तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को घर से कार्य करने की अनुमति दी गई है। प्रदेश में कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता व सहायताप्राप्त विद्यालयों में 20 मई तक शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षा मित्र वर्क फ्राम होम रहकर पढ़ाएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि पहले यह अनुमति 30 अप्रैल तक थी, उसे बढ़ाया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!