देश में कोरोना बेकाबू, केस में जबरदस्त उछाल

COVID (6)

Photo | IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | तेजी से पैर पसारता कोरोना ने सारे रिकॉर्ड धाराशाही कर दिये हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। इस दौरान देश में कुल 2,34,692 ताजा कोविड मामले दर्ज किए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में 2 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए हैं। भारत में गुरुवार और शुक्रवार को 2,00,739 और 2,17,353 मामले दर्ज किए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोविड के कारण 1,341 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में अब तक 1,75,649 लोग जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 16,79,740 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में कुल 1,23,354 मरीज रिकवर हुए हैं, 87.23 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ 1,26,71,220 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 14,95,397 नमूनों का टेस्ट किया गया है।

देश में अब तक 26,49,72,022 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान 30,04,544 लोगों को टीका भी लगाया गया है, इसी के साथ अब तक कुल 11,99,37,641 खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के दस्तक देने से अब तक का सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की रात 19,486 मामले दर्ज किए गए हैं।

कुल मामलों में पांच सबसे राज्य अधिक प्रभावित हैं। महाराष्ट्र (37,03,584), केरल (11,97,301), कर्नाटक (11,09,650), तमिलनाडु (9,62,935), और आंध्र प्रदेश (9,42,135) मामले हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!