केरला के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता ओमन चांडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Pinarayi Vijayan

Image: IANS( File Photo)

The Hindi Post

तिरुवनंतपुरम | केरल विधानसभा चुनाव के दो दिन बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके पूर्ववर्ती और कांग्रेस नेता ओमन चांडी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। विजयन ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इस बारे में सूचना दी है कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो रहे हैं। वहीं चांडी का परिवार उन्हें घर में ही रखना चाहते हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें जल्द ही एक निजी अस्पताल में ले जाया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मतदान के दिन, विजयन की बेटी पॉजिटिव पाई गई थी, लेकिन उसने अपना वोट पीपीई किट पहन कर दिया था और उनके पति मोहम्मद रियाज, जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था, वह अब भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

पिछले दो दिनों से चांडी बुखार से जूझ रहे थे और अपने घर पर आराम कर रहे थे। दो डॉक्टरों ने गुरुवार को आकर उनका चेकअप किया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!