दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास विस्फोट

Delhi-Police_600x450

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली |  राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को इजरायल दूतावास के पास कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट शहर के 5 औरंगजेब रोड पर हुआ। शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस मामले को देख रहे हैं। कई पुलिस टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में पता लगाना अभी बाकी है।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की जानकारी के अनुसार, उन्हें शाम 5.11 बजे कॉल आया, और तीन दमकलों को काम पर लगाया गया। विस्फोट में पास में खड़े एक वाहन की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!