मुंबई इंडियंस ने मलिंगा सहित 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया

Lasith Malinga

𝐏𝐡𝐨𝐭𝐨: 𝐈𝐧𝐬𝐭𝐚𝐠𝐫𝐚𝐦/𝐥𝐚𝐬𝐢𝐭𝐡𝐦𝐚𝐥𝐢𝐧𝐠𝐚_𝐨𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥

The Hindi Post

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा सहित सात खिलाड़ियों को 2021 सीजन से पहले रिलीज कर दिया है। सर्वाधिक पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मंबई इंडियंस ने मलिंगा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन और नाथन कूल्टर नाइल तथा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिच मैकक्लेनेघन को भी रिलीज कर दिया है।

आईपीएल-2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने होने वाली है।

रिटेन के किए गए खिलाड़ी : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान।

रिलीज किए गए खिलाड़ी : लसिथ मलिंगा, मिशेल मैकक्लेनेघन, जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर नाइल, शेरफेन रदरफोर्ड, प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख।

–आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!