हम कुछ दिनों में टीके की उम्मीद कर सकते हैं : सरकार

Vaccine pexels-nataliya-vaitkevich-5863269 (1)

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत कोरोनोवायरस वैक्सीन की नियामक मंजूरी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि देश अभी एक ऐसे स्थान पर है जहां ‘कुछ दिनों’ में टीके की उम्मीद की जा सकती है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी.के. पॉल ने कहा, “हम उस स्थान पर हैं, जहां हम कुछ दिनों में वैक्सीन की उम्मीद कर सकते हैं। हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिन बेहतर होंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में वर्तमान में आठ कोविड-19 वैक्सीन कैंडिडेट हैं, जिनमें तीन स्वदेशी टीके शामिल हैं। ये टीके क्लिनिकल परीक्षणों के विभिन्न चरणों में हैं, जिसे जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।

केंद्र सरकार ने पहले चरण के अंतर्गत लगभग 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई है। इसके तहत एक करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स के साथ, 2 करोड़ फ्रंटलाइन और आवश्यक वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। इसके साथ ही इस चरण में 27 करोड़ बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिसमें से अधिकतर 50 वर्ष से उपर हैं और किसी बीमारी से पीड़ित हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!