नियंत्रण रेखा पर भारत की जवाबी फायरिंग में 5 पाक सैनिकों की मौत

Pakistan Border. (File Photo: IANS)

(File Photo: IANS)

The Hindi Post

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा रात भर की गई जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। यह जानकारी सुरक्षा सूत्रों से मिली।

सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मनकोट सेक्टर में नागरिकों व उनकी सुविधाओं को निशाना बनाते हुए बिना वजह गोलीबारी शुरू कर दी।”

सूत्रों ने आगे कहा, “पाकिस्तान की सेना द्वारा नागरिक सुविधाओं को लक्ष्य बना कर किए गए अंधाधुंध गोलीबारी में नागरिक संपत्ति को नुकसान हुआ।”

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए गए हैं।”

दोनों पक्षों के बीच 2 घंटे तक गोलीबारी हुई।

इस साल की शुरुआत के बाद से पाकिस्तान ने कई बार साल 1999 में दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है।

जम्मू एवं कश्मीर में जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा 3200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 30 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!